For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फ़ाइनल में हार गईं सानिया मिर्ज़ा

By Staff

भारतीय टेनिस ख़िलाड़ी सानिया मिर्ज़ा कनाडा के वैंकूवर शहर में चल रही अंतरराष्ट्रीय टेनिस फ़ेडरेशन (आईटीएफ़) प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला हार गई हैं.

सानिया को मेज़बान देश की खिलाड़ी, दूसरी वरीयता प्राप्त स्टीफ़न ड्यूबोइस ने 1-6, 6-4, 6-4 के सेटों से मात दे दी. माना जा रहा था कि सानिया इस फ़ाइनल मुक़ाबले की सबसे प्रबल दावेदार हैं पर स्टीफ़न स्थितियों को बदलने में क़ामयाब रहीं और खिताब उनके खाते में चला गया.

सेमी फ़ाइनल मैच में सानिया ने कनाडा की शैरोन फ़िचमैन को तीन सेटों के मैच में 6-7, 6-3 और 6-2 से मात दी थी. वहीं ड्यूबोइस ने दूसरे सेमी फ़ाइनल में अमरीका की मशोना वॉशिंगटन को 6-2, 4-6 और 6-3 से हराया था. इस तरह दोनों खिलाड़ी फ़ाइनल में एक दूसरे के सामने थीं.

हाल ही में सानिया ने लेक्सिंगटन चैलेंजर टूर्नामेंट का ख़िताब जीता था और माना जा रहा था कि आईटीएफ़ में जीत के अपने क्रम को सानिया महिला एकल मुक़ाबले में दोहरा सकती हैं. पर खिताब सानिया के बजाए ड्यूबोइस के खाते में गया. दूसरी वरीयता प्राप्त ड्यूबोइस ने सानिया को हरा दिया.

पलट गई बाज़ी

सधी शुरुआत करने वाली सानिया ने पहले सेट में इसकी बानगी भी दी. उन्होंने 6-1 से एक संतुलित और संभलकर खेल रही खिलाड़ी की झलक दी.

अपने दूसरे आईटीएफ़ खिताब की ओर बढ़ रही सानिया को लेकिन अगले दो सेटों में स्टीफ़न ने रोक दिया और देखते ही देखते बाज़ी पलट गई. अगले दो सेटों में स्टीफ़न ड्यूबोइस 6-4, 6-4 से आगे रहीं और खिताब की विजेता बनीं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+