ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिका की लिज़ेल ह्यूबर की जोड़ी ने सानिया और मारा की जोड़ी को बुधवार को हुए मैच में 3-6, 3-6 से पराजित किया.
महिला युगल मुक़ाबलों में सानिया मिर्ज़ा और मारा सैंटाएंजलो की जोड़ी बिना खेले ही प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं थीं क्योंकि उन्हें पहले राउंड में पोलैंड की उर्ज़ुला रैडवांसका और स्विटज़रलैंड की स्टैफ़नी वोएगेल से वॉकओवर मिला गया था.
ऐसा रैंडवांसका के चोटिल होने की वजह से हुआ था.
इससे पहले सानिया मिर्ज़ा मंगलवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप से बाहर हो गईं थीं. सानिया को दूसरे राउंड में इस्तोनिया की कैया कानेपी ने 6-4,6-2 से हराया था.
सानिया मिर्ज़ा पहले सेट में 4-2 से लीड करने के बावजूद हार गईं थीं और उसके बाद विश्व की 24वीं रैंकिंग वाली कैया कानेपी ने उन्हें कोई मौक़ा नहीं दिया.
इस टूर्नामेंट में सानिया को वाइल्डकार्ड द्वारा प्रवेश मिला था और उन्होंने पहले राउंड में रूस की एकातेरीना माकारोवा को 7-5, 6-2 से हराया था.