Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप से पहले हसी के फिट होने की उम्मीद

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए मंगलवार को घोषित की गई आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में हसी को भी जगह दी गई है।

आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने गुरुवार को कहा, "विश्व कप में मैचों के दौरान के अंतराल को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि हसी टीम में खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें ठीक होने के लिए आवश्यक समय मिल जाएगा। "

उन्होंने कहा, "विश्व कप से पहले हमें दो अभ्यास मैच खेलने हैं। इसके बाद हमारा वास्तविक मुकाबला 21 फरवरी से आरम्भ होगा। मैं समझता हूं कि इस बीच हसी को ठीक होने के लिए आवश्यक समय मिल जाएगा।"

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि हसी को इस चोट से उबरने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है।

इससे पहले, टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग भी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। पोंटिंग ने हाल में अपनी बाएं हाथ की अंगुली का ऑपरेशन करवाया है।

ऐसे में विश्व कप से छह सप्ताह पहले टीम के दो अहम सदस्यों का चोटिल होना आस्ट्रेलियाई खेमे के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 20, 2011, 20:25 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+