1992 की विजेता टीम की तरह एकजुट हैं खिलाड़ी : इंतिखाब
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम ने गुरुवार को कहा कि विवादों और अनिश्चितताओं ने टीम को एकजुट करने में उत्प्रेरक का काम किया है। यह टीम पहले अपनी एकजुटता के लिए नहीं जानी जाती थी।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रा होने के बाद इंतिखाब ने कहा, "हमारे सभी खिलाड़ी वास्तव में अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।" पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से मात दी है।
इंतिखाब ने कहा, "खिलाड़ियों को बहुत सारी चीजें एकजुट करने में कामयाब हो रही हैं और वे एक दूसरे का समर्थन कर रहे हैं।"
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "खिलाड़ियों के बीच अहम की भावना नहीं है। हर खिलाड़ी टीम के हित में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1992 में जब पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया में विश्व कप जीता था, उस समय इंतिखाब टीम के मैनेजर थे। वर्ष 2009 में पाकिस्तानी ने इंग्लैंड में जब ट्वेंटी-20 पर कब्जा किया था उस समय भी पाकिस्तान टीम के कोच के तौर पर मौजूद थे।
उन्होंने कहा, "वर्ष 1992 और 2009 में टीम के चैम्पियन बनने के समय टीम भावना एक ही तरह की थी। दोनों अवसरों पर खिलाड़ियों ने एजकजुटता का प्रदर्शन किया। मैं यह कह सकता हूं कि कुछ उसी तरह का माहौल इस समय ड्रेसिंग रूम में बना हुआ है और यह हमारे लिए अच्छा संकेत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications