एकल मुक़ाबलों से सानिया की विदाई
पूरे मैच के दौरान सानिया कभी भी लय में नहीं दिखी और चुनौती पेश कर पाने में विफल साबित हुईं.
पहले सेट के पाँचवे गेम में उनकी सर्विस ब्रेक हुई और सेट उनके साथ से फ़िसल गया.
दूसरे सेट में ग़लती सुधारते हुए सानिया एक समय 3-1 से आगे निकल गई थीं लेकिन रोमानियाई प्रतिद्वंद्वी ने ज़बर्दस्त फ़ुर्ती दिखाते हुए एक बार फ़िर सानिया की सर्विस ब्रेक की.
और उसके बाद उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला.
सानिया मिर्ज़ा ने पहले मुक़ाबले में जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफ़ेल्ड को तीन सेटों में 6-2, 2-6 और 6-2 से पराजित किया.
भूपति-नोल्स जीते
पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले में महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी ने पहली बाधा पार कर ली है.
भूपति दूसरे दौर में पहुँच गए हैं
हालाँकि दूसरे दौर में जाने का सफ़र बेहद मुश्किल भरा रहा. दोनों को सोमदेव देववर्मन और केविन एंडरसन की जोड़ी ने कड़ी टक्कर दी.
लगभग सवा तीन घंटे तक चले मुक़ाबले में भूपति-नोल्स ने 6-7, 6-4, 7-5, 7-5 से जीत हासिल की.
पहले सेट में भारत के ही सोमदेव और दक्षिण अफ़्रीका के एंडरसन ने दो बार 1-4 से पिछड़ने के बावजूद बाज़ी पलट दी.
लेकिन भूपति-नोल्स ने इसके बाद तीनों सेट जीतने में सारी मेहनत और अनुभव झोंक दी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
