Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया के ट्वेंटी-20 कप्तान बनाए गए क्लार्क

वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट को डॉट एयू' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। जैसा कि अनुमान था युवा खिलाड़ी कैमरून व्हाइट को टीम का नया उपकप्तान चुना गया है।

क्लार्क और व्हाइट के चयन को लेकर सीए के मुख्य कार्रकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा, "क्लार्क में टीम को नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता है। मैं इस बात से खुश हूं कि उनके नायब व्हाइट भी उतने ही काबिल हैं। उपकप्तानी के लिए ब्रैड हेडिन और माइकल हसी भी दावेदार थे लेकिन सीए को लगा कि व्हाइट इस पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।"

क्लार्क ने तीन ट्वेंटी-20 और 15 एकदिवीसय मैचों में आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की है। उनके सामने अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम को जीत दिलाने की चुनौती होगी। इस साल इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप में आस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गई थी।

क्लार्क ने कहा, "मैंने पोंटिंग से काफी कुछ सीखा है। मैं उस अनुभव को अपनी कप्तानी में उतराने का प्रयास करुं गा। हम इस साल इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप से निराशाजनक रूप से बाहर हो गए थे। मैं उस निराशा को खुशी में बदलना चाहता हूं और इसके लिए मेरे मन में एक रणनीति भी है। आने वाले दिनों में मैं उसे हकीकत में तब्दील करने का प्रयास करुं गा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+