Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया को खेलना पड़ा क्वालिफाइंग मैच

सलीम रिज़वी

न्यूयॉर्क से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा को इस वर्ष खराब रैंकिंग के कारण कई वर्षों में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता में क्वालिफ़ाईंग राउंड में खेलना पड़ रहा है.

सानिया की इस समय विश्व में 160 रैंकिंग पर है जिसके कारण उन्हें यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता के क्वालिफ़ाईंग राउंड में खेलना पड़ रहा है.

यू एस ओपन टेनिस प्रतियोगिता में सानिया को मुख्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए क्वालिफ़ाईंग राउंड के तीन दौर के मैच जीतने होंगे.

मंगलवार को क्वालिफ़ाईंग के पहले राउंड के अपने पहले मैच में सानिया मिर्ज़ा ने अपने अनुभव और तकनीक का प्रयोग कर अपनी प्रतिद्वंदी रूस की कसीनिया लाईकिना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

सानिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अच्छी सर्विस के साथ साथ कोर्ट को भी अच्छी तरह कवर किया. अच्छी सर्विस करते हुए उन्होंने कुल 5 एसेज़ भी मारीं और 55 मिनट में ही मैच अपने नाम कर लिया.

मैच के दौरान सानिया स्वस्थ लग रही थीं और प्रतीत हो रहा था कि वह पूरा दम लगा कर खेल रही थीं.

न्यूयॉर्क के फ़लशिंग मेडोज़ में सानिया का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी मां भी दर्शकों में मौजूद थीं. सानिया के मैच के दिन कई बार बारिश से भी खेल में बाधा पड़ी.

मैच के बाद उनके कुछ चाहने वालों ने सानिया को कोर्ट के बाहर रोका और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई.

अब दूसरे दौर में रूस की इलीना बोवीना से सानिया का मुकाबला होगा.

सन 2005 में प्रोफ़ेशनल टेनिस में धूम मचाने के बाद सानिया को पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वालिफ़ाईंग राउंड में खेलना पड़ रहा है.

2005 में यू एस ओपन में सानिया मिर्ज़ा मेन ड्रा के चौथे दौर तक पहुंच गई थीं.

सानिया ने इस वर्ष कलाई में तकलीफ़ होने के कारण कई मैच नहीं खेले जिसके कारण उनकी रैंकिंग कम हो गई. उन्होंने कई आईटीएफ़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रैंकिंग सुधारने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब न हो सकीं.

उधर पुरूषों के सिंगल्स में भारत के सोमदेव देववर्मन सीधे मुख्य ड्रा में ही खेलेंगे. 30 अगस्त से यूएस ओपन की मुख्य प्रतियोगिता शुरू होगी.

औऱ इस बार अमरीका की महिला स्टार खिलाड़ी सरीना विलियम्स यूएस ओपन में भाग नहीं लेंगी क्योंकि वो घायल हैं. अब यूएस ओपन में डेनमार्क की कैरोलाईन वोज़नियाकी को महिलाओं के वर्ग में पहली वरीयता प्राप्त हो गई है.

पुरूषों के वर्ग में स्पेन के रफ़ाएल नडाल को पहली वरीयता मिली है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+