चैम्पियंस लीग : ईगल्स ने 10 ओवर में बनाए 67 रन (लीड-4)
सलामी बल्लेबाज एम. वान. विक 24 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कप्तान बोगाटा दिपेनार 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। शेष 10 ओवरों में ईगल्स की टीम को जीत के लिए 66 रन बनाने हैं जबकि उसके आठ विकेट अभी शेष हैं।
ईगल्स की ओर से आर. रूसो और ए. मैक्लारेन ने 13-13 रनों की पारी खेली। समरसेट की ओर से सी विलोग्बी ने इन दोनों खिलाड़ियों को आउट किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समरसेट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। एक समय उसने मात्र 52 रन के कुल योग पर अपने पांचों विकेट गंवा दिए थे लेकिन जेम्स हिल्ड्रिथ (31) और वेस डर्सटन (57) ने उसे मुश्किल से उबार लिया।
हिल्ड्रिथ ने अपनी 37 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान दो चौके लगाए जबकि डर्सटन ने तूफानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों पर 10 चौके जड़े। डर्सटन ने मात्र 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 77 रन जोड़े।
समरसेट के सलामी बल्लेबाज क्रेग कीसविटर (8), अरुल सुपैया (0), जेंडर ब्रूएन (2), बेन फिलिप्स (0), कप्तान जस्टिन लेंगर (12) और पीटर ट्रेगो (6) ने निराश किया। ईगल्स की ओर से सी. डिविलियर्स ने चार विकेट झटके। जेंडर कोएत्जी को भी दो सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications