हरभजन की कसी हुई गेंदबाजी ने अंतर पैदा किया : धौनी
भारत ने न्यू वांडर्स स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दिन-रात के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को एक रन से हराया था। इसके साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली।
'मैन ऑफ द मैच' मुनाफ पटेल ने मैच में चार विकेट झटके जबकि हरभजन ने बीच के आवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को दबाव में ला दिया था। हरभजन ने 10 ओवरों में 32 रन खर्च कर एक विकेट चटकाए थे।
धौनी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का मनोबल काफी ऊंचा था। हरभजन का योगदान बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी कर आठ ओवर में केवल 27 रन खर्च किए थे। हरभजन के ओवर में विपक्षी खिलाड़ियों ने रक्षात्मक रूख अपना लिया था।"
धौनी ने कहा, " हरभजन ने हमें मैच में लौटाया। इसके अलावा सभी का प्रदर्शन शानदार रहा। मुनाफ पटेल ने चतुराई से गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी रफ्तार को बरकार रखते हुए गेंद को सीधा रखा।"
भारत को पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 135 रनों से मात दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications