क्रिकेट विश्व कप : भारतीय टीम का चयन सोमवार को
चयन समिति के अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत की अगुआई वाली चयन समिति 30 सम्भावितों में से अंतिम 15 खिलाड़ियों का चुनाव करेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव ए.श्रीनिवासन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, " चयन समिति सोमवार को विश्व कप के लिए टीम चुनेगी।"
विश्व कप में भारत को ग्रुप 'बी' में रखा गया है जिसमें बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को पहला मैच खेला जाएगा।
चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 30 सम्भावित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गम्भीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिह, जहीर खान, आशीष नेहरा, शांताकुमार श्रीसंत, मुनाफ पटेल, ईशान्त शर्मा, विनय कुमार, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सौरभ तिवारी, यूसुफ पठान, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, वृद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, चेतेश्वर पुजारा, प्रज्ञान ओझा और प्रवीण कुमार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications