Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन टेस्ट : जहीर ने डिविलियर्स को चलता किया (लीड-2)

डिविलियर्स ने जैक्स कैलिस (नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। डिविलियर्स ने 58 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा। डिविलियर्स का विकेट 98 रन के कुल योग पर गिरा।

इससे पहले भारतीय टीम ने हाशिम अमला के रूप में मेजबान टीम को चौथा झटका दिया था। हरभजन सिंह ने अपनी चौथी सफलता अर्जित करते हुए अमला को 64 रन के कुल योग पर वापसी की राह दिखाई।

भज्जी ने 53 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज एल्वीरो पीटरसन (22) को पगबाधा आउट किया था। पीटरसन तीसरे दिन की समाप्ति पर इसी योग पर नाबाद लौटे थे।

तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने दो विकेट खोकर 52 रन बनाए थे। अमला एक रन बनाकर नाबाद लौटे थे लेकिन हरभजन ने उन्हें निजी योग में एक और रन जोड़ने के बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।

मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। पहली पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूती देने वाले हरफनमौला जैक्स कैलिस ने 52 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए हैं जबकि एश्वेल प्रिंस ने तीन रन बनाए हैं।

मेजबान टीम ने अब तक 105 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (29) और नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस (0) के विकेट गंवाए थे। दोनों विकेट हरभजन ने लिए थे।

मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 364 रन बनाकर दो रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।

भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने 51 शतक लगाते हुए 146 रनों की पारी खेली थी जबकि गौतम गम्भीर ने 93 और हरभजन ने 40 रनों का योगदान दिया था।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 5, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+