विश्व कप के लिए कई और टीमें घोषित
दक्षिण अफ़्रीका को उम्मीद है कि ज़्याक कालिस चोट से उबरकर विश्व कप तक उपलब्ध हो जाएँगे
क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से ठीक एक महीने पहले कई और टीमों ने अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है.
इंग्लैंड ने तीन स्पिनर्स के अलावा पॉल कॉलिंगवुड जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी को भी टीम में जगह दी है तो वहीं दक्षिण अफ़्रीका को उम्मीद है कि ज्याक़ कालिस चोट से उबरकर टूर्नामेंट तक उपलब्ध हो जाएँगे.
न्यूज़ीलैंड की टीम बांग्लादेश और भारत के विरुद्ध पिछले 11 वनडे मैच लगातार हार गई है मगर चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए उसी टीम में भरोसा जताया है.
उधर बांग्लादेश ने भी शाकिब अल हसन की कप्तानी में टीम घोषित की है.
इंग्लैंड ने विकेट कीपिंग की ज़िम्मेदारी पिछले कुछ समय से विकेट के पीछे दिख रहे स्टीव डेविस की बजाए मैट प्रायर को दी है. प्रायर कुछ समय से विकेट कीपिंग नहीं कर रहे थे.
मगर इस घोषणा के बाद प्रायर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध इंग्लैंड की टीम में शामिल होंगे.
उधर भारत के विरुद्ध वनडे सिरीज़ से बाहर चल रहे दक्षिण अफ़्रीकी ज़्याक कालिस की चोट के विश्व कप तक ठीक हो जाने की उम्मीद की जा रही है.
पाकिस्तानी मूल के इमरान ताहिर और केप टाउन वनडे के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले फ़फ़ डु प्लसी को भी अंतिम 15 में शामिल किया गया है.
न्यूज़ीलैंड के चयनकर्ताओं ने डैनियल विटोरी को ही टीम की कमान सौंपी है
ग्रैम स्मिथ कह चुके हैं कि विश्व कप के बाद वह वनडे की कप्तानी से इस्तीफ़ा दे देंगे इसलिए विश्व कप उनकी कप्तानी वाली अंतिम शृंखला होगी. विकेट कीपर मार्क बाउचर अंतिम 15 में शामिल नहीं किए गए हैं.
न्यूज़ीलैंड की कप्तानी एक बार फिर डैनियल विटोरी को ही दी गई है और पिछले विश्व कप में न्यूज़ीलैंड को सेमीफ़ाइनल तक पहुँचाने वाले छह खिलाड़ी इस टीम में भी शामिल हैं.
विभिन्न टीमें इस प्रकार हैं-
न्यूज़ीलैंड- डैनियल विटोरी (कप्तान), हमीश बेनेट, जेम्स फ़्रैंकलिन, मार्टिन गप्टिल, जेमी हाओ, ब्रेंडन मैक्कलम, नेथन मैक्कलम, काइल मिल्स, जैकब ओरम, जेसी राइडर, टिम साउदी, स्कॉट स्टाइरिस, रॉस टेलर, केन विलियमसन, ल्युक वुडकॉक.
दक्षिण अफ़्रीका- ग्रैम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, योहान बोथा, एबी डि विलियर्स, जेपी ड्युमिनी, फ़फ़ डु प्लसी, कॉलिन इंग्रम, ज़्याक कालिस, मॉर्ने मॉर्कल, वेन पार्नेल, रॉबिन पीटरसन, डेल स्टेन, इमरान ताहिर, लोनवाबो सोत्सोबे, मॉर्ने वैन विक.
इंग्लैंड- ऐंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), जेम्स ऐंडरसन, इयन बेल, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कॉलिंगवुड, ओइन मॉर्गन, केविन पीटरसन, मैट प्रायर, अजमल शहज़ाद, ग्रैम स्वॉन, जेम्स ट्रेडवेल, जॉनथन ट्रॉट, ल्यूक राइट, माइकल यार्डी
बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इक़बाल, इमरुल केयस, जुनैद सिद्दीक़ी, शहरयार नफ़ील, रक़ीबुल हसन, मोहम्मद अशरफ़ुल, मुशफ़िक़ुर रहमान, नईम इस्लाम, मोहम्मद महमूदुल्ला, अब्दुल रज़्ज़ाक़, रूबेल हुसैन, शफ़ीउल इस्लाम, नज़मुल हुसैन, सुहरावादी शुवो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
