विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे मुरलीधरन
38 वर्षीय इस ऑफ स्पिन गेंदबाज ने कहा है कि इस दौरान वह घरेलू ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता खेलते रहेंगे। मुरलीधरन ने पिछले वर्ष जुलाई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
मुरलीधरन ने कहा, "विश्व कप मेरा आखिरी दौरा होगा। मेरा समय अब पूरा हो चुका है। मैंने आईपीएल के साथ दो वर्ष के लिए करार किए हैं।"
मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट झटके हैं। ऐसा करने वाले वह विश्व के इकलौते गेंदबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने 339 एकदिवसीय मैचों में अब तक 517 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में मुरलीधरन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं।
मुरलीधरन ने कहा, "यह मेरा चौथा विश्व कप है। हम 1996 में विश्व विजेता बने थे इसके बाद हम 2007 के फाइनल में पहुंचे थे। यह मेरे और श्रीलंकाई प्रशंसकों के लिए यादगार होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Friday, January 21, 2011, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications