फाइनल में पहुंची रश्मि व पूजाश्री की जोड़ी
फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला जापान की मिकी मियामूरा व मारी तनाका की जोड़ी से होगा। एकल मुकाबलों का पहला सेमीफाइनल कजाकिस्तान व चीन तथा दूसरा सेमीफाइनल स्लोवानिया और सर्बिया में होगा।
स्थानीय सर्विस क्लब में चल रहे 25 हजार डालर इनामी अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट अब अन्तिम चरण की ओर पहुंच रहा है। शुक्रवार को युगल का फाइनल मुकाबला होगा, वहीं एकल में सेमीफाइनल के दो मुकाबले होंगे।
निकोल क्लेरिको (इटली) एवं कसीना पलकीना की जोड़ी की भिडन्त जापान की मिकी मियामूरा व मेरी तनाका की जोड़ी से हुई। इस मुकाबले में क्लेरिको व पलकीना की जोड़ी जापान की मियामूरा व तनाका से 7-5, 6-1 से हार गई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की रश्मि चक्रवर्ती एवं पूजाश्री की जोड़ी ने जापान की सकीको सिमजू व गेट्रब्रिटेन की एमिली वैब्ले स्मिथ की जोड़ी को कड़े सघर्ष में 6-0, 6-2 से हराया।
एकल मुकाबलों में कजाकिस्तान की कसीना पलकीना ने जापान की मिकी मियामूरा को 6-4, 6-4 से हराया। एक अन्य मुकाबले में साईसाई झेंग (चीन) ने ब्रिटेन की एमिली वैब्ले स्मिथ को 6-0, 6-2 से हराया। अब चीन की साईसाई झेंग का सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की कसीना पलकीना से मुकाबला होगा।
एक अन्य मुकाबले में तदेजा मजेरिक (स्लोवानिया) ने जापान की सकीको सिमजू को 6-2 ,4-6, 6-2 से हराया। सर्बिया की डोरातेजा एरिक ने 6-4, 4-6, 6-4 से स्लोवानिया की डलेला जकूपोविक को हराया। अब दूसरे सेमीफाइनल में मजेरिक का मुकाबला सर्बिया की एरिक से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications