भुगतान मामला : माकन ने दिए अधिकारियों को निर्देश
नए विभाग की जिम्मेदारी लेने के तत्काल बाद माकन ने पत्रकारों को बताया, "अच्छी तरह से वैध भुगतान सत्यापित करने के लिए मैंने खेल सचिव को आयोजन समिति में सरकार के नामित लोगों से बात करने के लिए निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा, "इस मसले का हल निकालने के लिए मैंने अधिकारियों को 10 दिनों का समय दिया है।"
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार की मंत्रिपरिषद में बुधवार को हुए फेरबदल में माकन ने खेल मंत्री एम.एस. गिल की जगह ली। गिल को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्यवन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माकन ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों को समाप्त हुए तीन महीने हो चुके हैं। यदि हम भुगतान करने में और देरी करते हैं तो समस्याएं और बढ़ेंगी। मैं दिए गए समय में इस मामले को हल कर लेना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी लेने के बाद यह मेरा पहला दिशा निर्देश है।"
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलियाई कम्पनियों के लाखों डॉलर का भुगतान राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति पर बकाया है। आस्ट्रेलिया ने इस मसले को वहां दौरे पर गए विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के समक्ष उठाया है।
कृष्णा ने आस्ट्रेलिया को आश्वासन दिया कि वह इस मसले पर खेल मंत्रालय से बात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications