Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जापान ओपन के सेमीफ़ाइनल में सानिया

लगता है सानिया मिर्ज़ा के अच्छे दिन वापस आ रहे हैं. टोक्यो में खेली जा रही जापान ओपन टेनिस प्रतियोगिता में उन्होंने फ्रेंच खिलाड़ी मारियन बार्तोली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. सानिया 6-4 और 2-0 से लीड कर रहीं थी तभी बार्तोली ने मैच से हटने का फैसला किया.

अपने करियर में सानिया की बार्तोली पर ये दूसरी जीत थी. इससे पहले वह एक बार बार्तोली को अमरीकी ओपन टेनिस में हरा चुकी हैं. बार्तोली दुनिया की नंबर 12 खिलाड़ी हैं जबकि सानिया की रैंकिंग 61वीं है.

प्रदर्शन से खुश

मैच के बाद सानिया ने कहा, "हर खिलाड़ी प्वाइंट जीतकर मैच जीतना चाहता है. मेरा ये दुर्भाग्य रहा कि मैं ऐसा नहीं कर पाई. लेकिन मैं शुरू से ही अच्छा खेल रही थी और मैच मेरे नियंत्रण में था." उन्होंने कहा, "वैसे भी जीत जीत होती है चाहे वह जिस तरह से आए. मुझे इस बात की ख़ुशी है कि अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस न खेलने की बावजूद में इस टूर्नामेंट में इतना आगे तक पहुँच पाई हूँ."

सेमीफाइनल में सानिया का मुकाबला उनकी दोस्त इटली की फ्रांसेस्का शिआवोन से होगा. शिआवोन भी क्वार्टर फाइनल में मेलिंदा जिंक से वाक् ओवर लेकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं. सानिया इससे पहले दो बार उनसे खेल चुकी हैं और दोनों बार जीत शियावोन की ही हुई है.

इस साल के टेनिस सीज़न की समाप्ति से पहले सानिया की ये जीत उनको बहुत आत्म विश्वास दिलाएगी. उनकी रैंकिंग में कम से कम पांच से सात स्थानों का सुधार होना भी करीब-करीब तय है चाहे वो यह सेमीफाइनल जीते या हारें.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+