Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी के बाद नहीं खेलूंगी

भारत की जानी मानी महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा़ ने कहा है कि वो शादी के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी.

सानिया भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और पिछले वर्ष उनकी सगाई हुई थी.

सानिया का कहना था कि वो शादी के बाद प्रोफेशनल टेनिस नहीं खेल सकेंगी.

वर्ष 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्ज़ा से हुई थी.

सानिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘ अभी तो मैं यही कह सकती हूं कि मैं शादी के बाद प्रोफेशन टेनिस नहीं खेलूंगी लेकिन अभी इसमें समय है.’’

हालांकि उनके मंगेतर सोहराब ने सगाई से पहले कहा था कि सानिया को शादी के बाद भी अपने करियर को लेकर फै़सले करने की पूरी आज़ादी है.

जून महीने में सोहराब ने कहा था, ‘‘ सानिया को मेरा पूरा समर्थन है. वो जो भी करना चाहती है या जब तक खेलना चाहती है ये उसका फ़ैसला होगा.’’

सानिया ने भारत के लिए कई ख़िताब जीते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+