चैम्पियंस लीग : विक्टोरिया ने दिया कोबराज को 126 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
विक्टोरिया ने निर्धारित 17 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। पहले पांच ओवरों में 32 रन पर उसने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। कोबराज के तेज गेंदबाज मोंडे. जोंडेकी ने मैच की पहली तीन गेंदों पर विक्टोरिया के दो बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर आर. क्विनी और तीसरी गेंद पर ब्रेड होज को चलता किया। दोनों खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
मैच के चौथे ओवर में एडन ब्लिजार्ड भी चलते बने। उन्हें रॉरी क्लेनवेल्ड्ट ने आउट किया। ब्लिीजार्ड ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए। विक्टोरिया की ओर से डेविड हसी ने 22 गेंदों पर 19, कैमरून व्हाइट ने 30 गेंदों पर 24, एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने 22 गेंदों पर 29 और मैथ्यू वेड ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इससे पहले विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जम्मू एवं कश्मीर की अंडर 22 टीम के खिलाड़ी परवेज रसूल की कथित तौर पर संदिग्ध विस्फोटक रखने के आरोप में शनिवार सुबह हुई गिरफ्तारी के कारण यह मैच 1.40 घंटे विलंब से आरंभ हुआ। देरी के कारण यह मैच 17-17 ओवरों का खेला जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications