सीए ने हिल्डिच का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ाया
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक सीए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि हिल्डिच 2011 विश्व कप के अंत तक चयन समिति के प्रमुख बने रहेंगे। इस तरह हिल्डिच चयन प्रमुख के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। उनकी नियुक्ति 2006 में हुई थी।
पिछले दिनों एशेज श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की हार के बाद हिल्डिच को हटाए जाने की आशंका जताई जा रही थी। चयन प्रमुख पद की दौड़ में पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड बून, तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज और जिमी कॉक्स शामिल थे लेकिन सीए ने एक बार फिर हिल्डिच पर ही भरोसा जताया।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम बदलाव की प्रक्रिया में है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर उसने यह साबित भी किया है। ऐसे में चयन समिति में किसी बेहद जिम्मेदार व्यक्ति को रहना चाहिए। हिल्डिच इसके लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications