सानिया ने एमपीएस चैंपियनशिप जीती
सानिया मिर्ज़ा और उनकी जोड़ीदार चिया जुंग चुआंग ने क्वेता पेश्का और लिसा रेमंड की नंबर एक जोड़ी को हराकर एमपीएस चैंपियनशिप जीत ली है. सानिया और उनकी जोड़ीदार चिया जुंग चुआंग ने फ़ाइनल मुक़ाबला 6-3, 4-6 10-7 से जीता और प्रतियोगिता की नंबर एक जोड़ी को हरा दिया.
सानिया और चिया जुंग चुआंग ने ये मुक़ाबला कड़े संघर्ष के बाद जीता. इस तरह उन्होंने दो लाख 20 हज़ार डॉलर की एमपीएस ग्रुप आफ़ चैंपियनशिप जीत ली. इसके पहले सेमीफा़इनल में उन्होंने लिगा डेकमेइरे और एंजेला हेन्स की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हरा दिया था. उनका सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला भी एक घंटे से अधिक चला था.
सानिया और चुआंग ने पहले सेट में मिले दोनों ब्रेक प्वाइंट का लाभ उठाया था जबकि अपनी सर्विस पर दोनों ब्रेक प्वाइंट बचा लिए थे. उनकी सर्विस भी कई बार टूटी लेकिन इसमें भी सानिया और चुआंग ने बाजी मार ली थी.
काफ़ी अरसे बाद सानिया ने कोई प्रतियोगिता जीती है. इसके पहले उन्होंने महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
