सानिया ने जीता लेक्सिंगटन चैलेंजर
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अमरीका के लेक्सिंगटन में खेली गई आईटीएफ़ प्रतियोगिता का फ़ाइनल जीत लिया है. ये मैच रविवार को भारतीय समयनुसार देर रात खेला गया और एक ज़बरदस्त मुक़ाबले में सानिया ने शीर्षवरीयता प्राप्त फ़्रांस की जूली कोइन को 7-6 (5), 6-4 से हरा दिया.
सेमी फ़ाइनल मैच में सानिया ने चीन की युआन मेंग को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया था. फ़ाइनल में सानिया की शुरूआत काफ़ी अच्छी रही जब उन्होंने पहले गेम में ही कोइन की सर्विस को दो बार तोड़कर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.
लेकिन कोइन ने फिर वापसी की और सानिया की सर्विस तोड़ते हुए स्कोर 2-2 पर बराबर कर दिया. पहले मैच में हुए मुक़ाबले का अंदाज़ा इसीसे लगाया जा सकता है कि बात टाइब्रेकर तक पहुंची लेकिन जीत सानिया की हुई.
दूसरे मैच में कोइन ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन आख़िरी स्कोर सानिया के हक़ में था 6-4. सानिया ने अपने टेनिस करियर में केवल दूसरी बार इस पचास हज़ार डॉलर ईनामी प्रतियोगिता में भाग लिया है. आनेवाले दिनों में सानिया अमरीका में ही छह और मुक़ाबलों में भाग लेंगी और फिर 31 अगस्त से शुरू होनेवाले यूएस ओपन टेनिस में भाग लेंगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
