बरार ने जहां कार वर्ग का खिताब अपने नाम किया वहीं मौदगिल ने मोटरबाइक चालकों के बीच पहला स्थान हासिल किया। मौदगिल ने पिछले साल भी यह खिताब जीता था।
रैली में कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आठ दिनों तक चलने वाली इस रैली की शुरुआत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पांच अक्टूबर को हुई थी।
3000 किलोमीटर लंबी रैली के दौरान चालक मनाली, काजा, पातसियो, लेह और कारगिल के दुरूह रास्तों से होकर गुजरे। रैली का समापन लेह में हुआ। रैली के दौरान वाहन लाहौल एवं स्पीति तथा लद्दाख जिले के बर्फीले रास्तों से भी होकर गुजरे।
इस रैली का आयोजन 1999 से प्रतिवर्ष हो रहा है। इसे आयोजित करने वाली संस्था-हिमालय मोटरस्पोर्ट एसोसिएशन देश की शीर्ष मोटरस्पोर्ट संस्था-फेडरेशन ऑफ मोटरस्पोर्ट क्ल्ब्स इन इंडिया (एफएमसीआई) की सदस्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।