क्रिकेट विश्व कप : ताहिर और स्टेन चमके, वेस्टइंडीज 222 पर ढेर (लीड-4)
क्रिस गेल का विकेट गिरने के बाद डेरेन ब्रावो और ड्वेन स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 136 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी करके टीम में जो आत्मविश्वास पैदा किया था, उसका फायदा आगे आने वाले बल्लेबाज नहीं उठा सके। शिवनारायण चंद्रपॉल (31) और ड्वेन ब्रावो (40) ने हालांकि छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं लेकिन रामनरेश सरवन (2) और केरन पोलार्ड (0) का सस्ते में आउट होना वेस्टइंडीज को भारी महंगा पड़ा।
डेरेन के अलावा तीन अन्य बल्लेबाज सरवन, पोलार्ड और कप्तान डेरेन सैमी पगबाधा आउट करार दिए गए और इनमें से तीन मौकों पर रेफरल प्रणाली का उपयोग किया गया। डेरेन ने अपनी 82 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।
डेरेन का विकेट 113 रन के कुल योग पर गिरा था और फिर वेस्टइंडीज ने 109 रन जोड़कर अपने बाकी के आठ विकेट गंवा दिए। डेरेन के साथ धीमी किंतु सावधान पारी खेल रहे स्मिथ ने 57 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 36 रन बनाए। उनका विकेट 117 रन के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद 120 रन के कुल योग पर सरवन विदा हुए। सरवन को ताहिर ने पेवेलियन की राह दिखाई। सरवन के आउट होने के बाद ब्रावो बल्लेबाजी के लिए आए और चंद्रपॉल के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
इसके बाद ब्रावो का विकेट गिरा। उसके बाद विकेटकीपर ड्वेन थॉमस बल्लेबाजी के लिए आए और चंद्रपॉल के साथ छठे विकेट के लिए 31 रनों की उपयोगी साझेदारी निभाई।
ब्रावो का विकेट 178 के कुल योग पर गिरा था। 209 के कुल योग पर चंद्रपॉल भी पेवेलियन लौट गए। उन्होने 51 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि ब्रावो ने 37 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाया।
चंद्रपॉल की विदाई के बाद केरन पोलार्ड से वेस्टइंडीज को काफी उम्मीद थी लेकिन वह भी निराशाजनक ढंग से पगबाधा आउट हो गए। पोलार्ड खाता भी नहीं खोल सके।
पोलार्ड के बाद कप्तान डरेन सैमी (0) को भी डेल स्टेन ने अपना शिकार बनाया। सुलेमान बेन ने छह रन बनाए जबकि केमर रोच दो रन पर नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैच का पहला ओवर फेंकने वाले ऑफ स्पिनर जोहान बोथा ने दो विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications