सोडरलिंग ने रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग के एकल सेमीफाइनल मुकाबले में सर्बिया के खिलाड़ी विक्टर त्रोइक्की को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।
एक अन्य एकल सेमीफाइनल मुकाबले में सोंगा ने फ्रांस के खिलाड़ी इवान जुबिकिक को 6-4, 7-6(8-6) से हराया। सोंगा ने इस मुकाबले को एक घंटे 36 मिनट में अपने नाम किया। इस जीत के साथ वह छठीं बार किसी भी एटीपी टूर के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।