स्पेनिश कप : फाइनल में भिड़ेंगे बार्सिलोना और रियल मेड्रिड
बार्सिलोना की टीम जहां बुधवार को खेले गए दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में अल्मेरिया को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंची है। बार्सिलोना ने पहले चरण के सेमीफाइनल में इस टीम को 26 जनवरी को 5-0 से रौंदा था। इस तरह वह 8-0 के एकीकृत स्कोर के साथ फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
दूसर ओर, रियल की टीम को दूसरे चरण के सेमीफाइनल में सेविला के खिलाफ पसीना बहाना पड़ा। उसे इस मैच में 2-0 से जीत मिली। पहले चरण के सेमीफाइनल में रियल ने सेविला को 1-0 से हराया था।
रियल के लिए मेसुत ओजिल और इमैनुएल एडेबायो ने एक-एक गोल किया। इस तरह वह 3-0 के एकीकृत स्कोर के साथ खिताबी भिड़ंत में उतरने की योग्यता हासिल करने में सफल रही।
बार्सिलोना और रियल की टीम 1990 के बाद पहली बार फाइनल में भिड़ेंगी। 1990 में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 2-0 से हराकर खिताब जीता था।
इस वर्ष बार्सिलोना के ला लीगा खिताब जीतने की भी उम्मीद है। वह तालिका में रियल के मुकाबले सात अंक अधिक जुटाकर पहले स्थान पर चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications