Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पर्थ टेस्ट : बड़ी जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने की बराबरी (लीड-1)

ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था जबकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को पारी और 71 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद आस्ट्रेलिया के मीडिया ने अपनी टीम की जमकर आलोचना की थी। इससे बेखबर मेजबान टीम ने तीसरा टेस्ट जीतकर इस श्रृंखला को एक बार फिर जीवंत बना दिया है।

अपनी पहली पारी में 268 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पहली पारी को 187 रनों पर समेटने वाली मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में माइकल हसी (116) और सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (95) की उम्दा पारियों की बदौलत 309 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 391 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक 81 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हैरिस की अगुआई में जल्दबाजी करते हुए इंग्लिश टीम को 123 रनों पर समेटकर अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिलाई।

इंग्लैंड ने पांचवे दिन जेम्स एंडरसन (3), इयान बेल (16), मैट प्रायर (10), ग्रीम स्वान (9) और स्टीवन फिन (2) का विकेट गंवाया। क्रिस ट्रेमलेट एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से जोनाथन ट्राट ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। ट्राट का कैच लेने के प्रयास में ही मेजबान कप्तान रिकी पोंटिंग की अंगुली चोटिल हो गई। इस वजह से पोंटिंग के बाकी के दो मैचों में खेलना संदिग्ध हो गया है।

आस्ट्रेलिया की ओर से अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हैरिस के अलावा मिशेल जानसन ने 44 रन देकर तीन विकेट अपनी झोली में डाले। पहली पारी में 62 रनों की पारी खेले के बाद 38 रन खर्च करके इंग्लैंड के छह बल्लेबाजो को पेवेलियन लौटाने वाले जानसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+