रियल मेड्रिड के सबसे पुराने प्रशंसक का निधन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक फेलिक्स पेरेज अल्वारेज का निधन गुरुवार को हुआ। फेलिक्स 1923 से अपनी मृत्यु तक इस महान क्लब के प्रशंसक रहे। इस तरह उन्होंने कुल 86 साल रियल की हार-जीत पर गम और खुशी मनाई।
फेलिक्स ने रियल को 31 स्पेनिश लीग खिताब और नौ बार यूरोपीयन चैम्पियनशिप जीतते देखा। फेलिक्स ने इस टीम में कई खिलाड़ियों को आते, बाहर जाते, संन्यास लेते और यहां तक की मृत्यु को प्राप्त होते देखा।
क्लब ने फेलिक्स को 'नंबर-1 फैन' का दर्जा दे रखा था। क्लब ने कई बार उनका सम्मान किया। 1992 में क्लब ने अपने प्रशंसकों को दिया जाना वाला सबसे बड़ा सम्मान फेलिक्स को दिया था।
क्लब ने कहा है कि शनिवार को स्पोटिंग गिजोन के साथ खेले वाले मैच के दौरान क्लब के अधिकारी और खिलाड़ी फेलिक्स के सम्मान में काला रिबन बांधकर मैदान में उतरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications