स्टॉकहोम ओपन : सेप्पी को हराकर सोल्डरलिंग पहुंचे अंतिम-8 दौर में
वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक सोल्डरलिंग ने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंद्रे सेप्पी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया। शानदार फार्म में चल रहे सोल्डरलिंग ने इस प्रतियोगिता में अब तक खेले गए तीन मुकाबलो में एक भी सेट नहीं गंवाया है।
इस वर्ष पेरिस में आयोजित साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलकर सबको चौंकाने वाले सोल्डरलिंग अगले दौर में गुर्लेमो गार्सिया लोपेज से भिड़ंगे। वह दो बार स्टॉकहोम ओपन का फाइनल खेल चुके हैं।
गुरुवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में ओलिवर रोकस ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को कड़े मुकाबले के बाद 4-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया जबकि फिनलैंड जार्को नेमिनेन बिना खेले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। नेमिनेन को स्पेन के टॉमी हास के साथ खेलना था लेकिन बुखार के कारण हास कोर्ट पर नहीं उतर सके।
इसके अलावा साइप्रस के मार्कस बघदातिस और फ्रांस के अर्नाड क्लीमेंट भी अंतिम-8 दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बघदातिस ने अमेरिका के रॉबर्ट केंड्रिक को 6-2, 6-2 से और क्लीमेंट ने जर्मनी के माइकल बेरर को 3-6, 7-6, 6-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications