Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज से हारीं भारतीय महिलाएं

वेस्टइंडीज द्वारा जीत के लिए दिए गए 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जुलियाना नेरो ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जबकि स्टेफनी टेलर ने 21 और शानेल डेले ने 10 रन बनाए। मेरिसा अगुलेरिया (13) और अनीशा मोहम्मद (7) नाबाद लौटीं।

भारत की ओर से प्रियंका रॉय ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि झूलन गोस्वामी, गौहर सुल्ताना और रीमा मल्होत्रा ने एक-एक विकेट चटकाए।

भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 33 रन बनाए जबकि पूनम राउत ने 30 रनों का योगदान दिया। रीमा मल्होत्रा 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

वेस्टइंडीज की ओर से त्रेमायने स्मार्ट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि अनीशा ने दो विकेट चटकाए। टेलर और शेमाइने कैम्पबेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+