Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुरेश कलमाड़ी और ललित भनोट बर्ख़ास्त

नव नियुक्त खेल मंत्री अजय माकन ने सुरेश कलमाड़ी को दिल्ली राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के प्रमुख के पद से हटा दिया है.आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट को भी हटा दिया गया है.मीडिया से बातचीत में अजय माकन ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जाँच कर रही है और कलमाड़ी और भनोट के पद पर बने रहने से जाँच प्रभावित होती.

उन्होंने कहा कि कलमाड़ी की जगह जरनैल सिंह को इस पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.इसके पहले सीबीआई ने राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी से पूछताछ की थी.उल्लेखनीय है कि सुरेश कलमाड़ी पर वर्ष 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुई कथित अनियमितताओं के कई आरोप हैं.इस कथित धांधली की जांच कर रही सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में सुरेश कलमाड़ी के दिल्ली और पुणे स्थित आवासों पर छापे भी मारे थे.

सीबीआई जाँच

सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेलों में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में तीन एफ़आईआर दर्ज की हैं.इनमें से एक एफ़आईआर खेलों के दौरान स्कोर दर्ज करने के लिए इस्तेमाल किए गए 'सिस्टम' की डील को लेकर है.इसके अलावा दो अन्य मामले 'क्वींस बेटन रिले' के दौरान किराए पर ली गई कारों के ठेके में कथित धांधली को लेकर हैं.

सीबीआई ने राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के संयुक्त महानिदेशक टीएस दरबारी और उप महानिदेशक संजय महिंद्रू को गिरफ़्तार किया था, अब ये दोनों ज़मानत पर बाहर हैं.केंद्रीय जांच एजेंसी ने खेलों की आयोजन समिति के महानिदेशक वीके वर्मा और महासचिव ललित भनोट के घर पर भी 30 नवंबर को छापे मारे थे.

राष्ट्रमंडल खेलों पर शुरु से ही कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार का साया मंडराता रहा है.हाल में खेलों के आयोजन में शामिल कई विदेशी कंपनियों ने आयोजन समिति पर लाखों डॉलर का भुगतान रोकने का आरोप लगाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+