oi-Staff
मेलबर्न, 20 जनवरी: तीन बार खिताब पर कब्जा कर चुकीं विश्व में दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियंम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
इनके अलावा ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे और रूस की एलिना दिमेंतिएवा भी दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं।
मंगलवार को खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में सेरेना ने चीन की मेंग यांग को 6-3, 6-2 से हराया। वहीं पुरुष एकल में मरे को रूमानिया के आंद्रेई पावेल के खिलाफ जीत मिली। हालांकि पावेल और मरे का मुकाबला पूरा नहीं हो सका क्योंकि चोट के कारण पावेल मुकाबले के बीच में ही हट गए। उस समय मरे 6-2, 3-1 से आगे चल रहे थे।
पुरुष वर्ग में 13वें वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को 5-7, 6-2, 6-2, 3-6, 6-3 से पराजित किया। स्पेन के निकोलस अल्मार्गो भी चिली के निकोलस मासू को 6-4, 6-4, 3-6, 7-5, 6-3 से हराने में सफल रहे।
महिला वर्ग में वीनस विलियम्स ने जर्मनी की एंगेलीक केर्बर को 6-3, 6-3 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी एलिना दिमेंतिएवा जर्मनी की क्रिस्टिना बोरिएस को 7-6, 6-2, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, January 20, 2009, 14:16 [IST]
Other articles published on
Jan 20, 2009