Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जापान को सौंपा ओलंपिक का झंडा, टोक्यो में होगा अगला ओलंपिक

रियो डे जेनेरियो। भारत की तीन महिला खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के साथ ही रियो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। इस बार हुए ओलंपिक गेम में मुश्किलों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारत की बेटियों ने देश का नाम चमकाया है।

रियो ओलंपिक में सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी 21 साल की पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में रजत पदक हासिल किया है। वहीं दूसरी ओर, 23 साल की साक्षी मलिक ने कुश्ती में भारत को कांस्य पदक दिलाया। इनके अलावा दीपा करमाकर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह मजह 0.15 प्वाइंट्स से कांस्य पदक जीतने से चूक गईं।

पीवी सिंधु को 2 करोड़ देगी दिल्ली सरकार, साक्षी को 1 करोड़ और पिता को प्रमोशन का भी ऐलान

रियो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक के समापन समारोह में एक और बड़ा सम्मान दिया गया है। ओलंपिक के समापन समारोह में साक्षी मलिक भारतीय ध्वजवाहक बनीं और देश का मान बढ़ाया।

भले ही रियो ओलंपिक खत्म हो गया है, लेकिन इसके समापन समारोह की शुरुआत काफी शानदार रही।

रियो ओलंपिक का समापन समारोह रियो डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में हुआ। समारोह शुरू होने से कुछ देर पहले ही बारिश शुरू हो गई थी, जिसके चलते बहुत लोग भीग भी गए। समारोह के बीच में बारिश होती रही। बहुत से लोग पूरी तैयारी से पहुंचे थे और उन्होंने समापन समारोह का लुत्फ उठाया। ब्राजील के मशहूर सिंगर ने लोगों का मनोरंजन भी किया। बारिश हो जाने की वजह से समापन समारोह में दर्शकों की संख्या कुछ कम रही।

कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही ब्राजील का राष्ट्रीय गीत भी गाया गया। ये राष्ट्रगीत 27 बच्चों ने मिलकर गाया।

समापन समारोह में आए बहुत से लोगों ने खास तरह के जूते पहन रखे थे, जिनके नीचे लाइट जल रही थीं।

रियो ओलंपिक 2016 के समापन समारोह में जूलिया माइकल्स ने गाना गाया।

समापन समारोह में डांस करते हुए कलाकारों ने रियो 2016 लिखा। खुद ही देखिए उसकी तस्वीर।

ओलंपिक का झंडा टोक्यो के सुपुर्द किया गया। अगला ओलंपिक जापान की राजधानी टोक्यो में 2020 में खेला जाएगा।

झंडा जापान के सुपुर्द करने के बाद स्टेडियम को लाल रंग का कर दिया गया, जो जापान का मुख्य रंग है।

ब्राजील की ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष कारलोस अर्थर नुजमान ने लोगों से अपने दिल की बात साझा की और ओलंपिक को फंटास्टिक बताया।

अंत में आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ।

ओलंपिक की मशाल की आग बुझ चुकी है, अब यह अगली बार ओलंपिक पर जलेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+