Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी ने भारत को लेकर कहा कुछ ऐसा कि मांगनी पड़ी मांफी

नई दिल्ली। अभी हाल ही में अमेरिकी का एक दिग्गज खिलाड़ी अपनी भारत यात्रा से वापस अपने देश लौटा है। लेकिन इस दौरान खिलाड़ी का एक बयान उसे महंगा पड़ गया जिसके बाद उसे मांफी मांगनी पड़ गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरीका के मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी केविन ड्युरेंट की, केविन बास्केटबॉल के प्रमोशन के लिए भारत आए थे। अपनी भारत यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ये (भारत) एक ऐसा देश है जो ज्ञान और अनुभवों के मामले में 20 साल पीछे है।

केविन के इस बयान के बाद उन्हें भारतीय प्रशंसकों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। हालांकि केविन ने भी बिना कोई देर किए हुए अपने बयान के लिए मांफी मांग ली। अपने ट्विटर अकाउंट पर मांफी मांगते हुए उन्होंने लिखा- 'खेद है कि भारत के बारे में मेरी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया।" ड्युरेंट ने दोबारा भारत आने की बात भी कही, उन्होंने कहा वह और अधिक बास्केटबॉल शिविरों को चलाने के लिए भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। भारत के बारे में उनका मतलब अनादर करना नहीं था।

हालांकि केविन के इस बायन के इतर देखा जाए तो उन्होंने भारत की तारीफ भी की, उन्होंने कहा कि उनकी भारत यात्रा काफी विचित्र रही, जैसी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। केविन के अनुसार 'यहां गलियों में गाय दिखती हैं, बंदर दिखते हैं, लाखों लोग सड़क किनारे चलते हैं, लाखों गाड़ियां दौड़ती हैं, लेकिन फिर भी ट्रफिक नियमों का उल्लंघन नहीं होता।' आपको बता दें कि केविन ड्युरेंट नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के स्टार खिलाड़ी हैं।

खेल वेबसाइट The Athletic से बातचीत में ड्युरेंट ने कहा कि इन सब में कुछ चुनिंदा ऐसे लोग हैं जिनके पास सुविधा का अभाव है और वो बास्केटबॉल सीखना चाहते हैं। ये बात मुझे बेहद हैरान करती है। दुनिया के सात अबूजों में से एक ताजमहल की यात्रा का एक वाक्या शेयर करते हुए ड्युरेंट ने कहा 'जब में ताज महल देखने के लिए निकला तो मैंने सोचा था कि वह एक धार्मिक जगह होगी, जो काफी सुरक्षा के घेरे में होगी और आस-पास बहुत सफाई मिलेगी। लेकिन ताज के रास्ते ने मुझे मेरे बचपन की गलियां याद दिला दीं। यहां रास्तों के बीच में मिट्टी पड़ी है, घर अधूरे बने हुए हैं जिसमें लोग रह भी रहे हैं। न खिड़कियां हैं न दरवाजे। गलियों में गाय और आवारा कुत्ते घूमते दिख रहे हैं, फिर अचानक से सामने ताज महल आ जाता है।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+