चीन ने 101 साल की भारतीय एथलीट को वीजा देने से किया इंकार
नई दिल्ली। चीन ने 101 वर्षीय भारतीय एथलीट मन्न कौर को एशियन एथलेक्टिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। मन्न कौर ने मंगलवार को बताया कि चीन ने उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया है।
इसी साल अप्रैल में हुए वर्ल्ड मास्टर्स गेम में मन्न कौर ने 100 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाली कैटगरी में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था जिसके बाद से ही उन्हें 'मिर्केल ऑफ चंडीगढ़' के नाम से जाना जाने लगा। मन्न कौर ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अपने गृहराज्य पंजाब में महीनों से ट्रेनिंग कर रही थीं लेकिन चीन के इस कदम के बाद उन्हें काफी निराशा हाथ लगी है।
मन्न कौर ने कहा कि वीजा नहीं मिलने से 'मैं काफी दुखी महसूस कर रही हूं। मैं जहां भी गई हूं पदक के साथ आई हूं। मुझे इस बार भी पदक की आशा थी।' मन्न कौर ने आगे कहा, 'मैं निराश हूं लेकिन यहीं सब कुछ खत्म नहीं हो जाता है। मैं अब भविष्य में होने वाली अन्य प्रतियोगताओं पर अपना ध्यान केंद्रित करूंगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
