गिलक्रिस्ट और हेडन से मिली प्रेरणा : वाटसन
सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे वाटसन का कहना है कि वर्ष 2007 के विश्व कप में जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने गिलक्रिस्ट और हेडेन की बल्लेबाजी को गौर से देखा था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक वाटसन ने कहा, "मुझे हेडन और गिलक्रिस्ट की बल्लेबाजी को देखने को मौका मिला। दोनों बड़े स्कोर खड़ा किया करते थे। बड़े टूर्नामेंटों में इन दोनों का प्रदर्शन और भी शानदार था। मैं भी शीर्ष क्रम में खेलकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता हूं।"
गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में वाटसन ने पांच मैचों में 88.33 की औसत से 265 रन बनाए। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 136 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications