पीटी उषा पर 100 करोड़ में बनेगी बायोपिक, ये बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएंगी रोल
नई दिल्ली। बायोपिक बनाने के लिए बॉलीवुड की पहली पसंद खेल जगत ही रहा है। 'भाग मिल्खा भाग' से लेकर 'मैरी कॉम' और 'धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' तक, सभी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब जल्द ही 'पय्योली एक्स्प्रेस' के नाम से जाने जानी वालीं ओलंपिक चैंपियन पी टी उषा पर भी फिल्म बनने जा रही है।

पीटी उषा को मनाना था सबसे मुश्किल
जानी-मानीं फिल्ममेकर रेवथी एस वर्मा पी टी उषा की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रही हैं। रेवथी तमिल में 'जून आर' और मलयालम में 'माड डैड' जैसी फिल्में बना चुकी हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रेवथी ने बताया कि बायोपिक के लिए सबसे मुश्किल काम खुद पीटी उषा को मनाना था। वो जब उनके पास फिल्म लेकर जातीं, पीटी उषा मना कर देतीं।

ये अभिनेत्री निभाएंगी पीटी उषा का किरदार
आखिर किसी तरह रेवथी ने उन्हें मनाया और कुछ महीनों पहले ये कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। ये फिल्म हिंदी, इंग्लिश, चाइनीज और रशियन में बनेगी। 100 करोड़ के बड़े बजट में बनने वाली इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा सकती हैं।

बायोपिक के लिए पहली पसंद हैं प्रियंका
लगता है प्रियंका बायोपिक के लिए बॉलीवुड की पहली पसंद बन चुकी हैं। इससे पहले वो 'मैरी कॉम' फिल्म में मुक्केबाज मैरी कॉम की जिंदगी को जीवित कर चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक भी साइन की है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

इन कामों में चल रही हैं बिजी
खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली के चर्चित प्रोजेक्ट साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की लव-स्टोरी में वो अमृता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं। 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका दो हॉलीवुड फिल्मों में भी व्यस्त हैं।
ये भी पढ़ें: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की 'बेटर हाफ' की फोटो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
