Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को बाहर करने के लिए पाकिस्तानी टीम पर मैच गंवाने का आरोप (लीड-1)

कराची, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खेल संबंधी संसदीय समिति ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर करने के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले को गंवाने का आरोप लगाया है।

खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष और सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सदस्य जमशेद खान दस्ती ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने इस सिलसिले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष, कोच इंतिखाब आलम और कप्तान यूनुस खान को आगामी 13 अक्टूबर को संसद भवन में एक बैठक के लिए सम्मन किया है।

दस्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हुई पाकिस्तान टीम की हार पर भी संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि हो सकता है कि यह मैच भी फिक्स हुआ हो।

उन्होंने कहा, "इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तानी टीम ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया और भारत को प्रतियोगिता से बाहर करने के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गंवाया।"

उन्होंने कहा, "हमें कुछ सम्मानित और वरिष्ठ नागरिकों ने इसकी जानकारी दी है। हम और सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लगता है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कुछ न कुछ गड़बड़ी हुई है। इस बारे में टीम प्रबंधन और पीसीबी के अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करनी होगी।"

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान अंतिम गेंद पर हार गया था। पाकिस्तान ने इस मैच में आस्ट्रेलिया के समक्ष जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+