क्या है स्पिनर अक्षर पटेल की खासियत जो खेलेंगे विश्वकप 2015
मुंबई। मंगलवार को बीसीसीआई ने विश्वकप 2015 की अंडर 15 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में युवाओं को तरजीह दी गई है जिसमें से एक युवा चेहरा है अक्षर पटेल का, जिस पर चयनकर्ताओं समेत खुद कप्तान धोनी और कोच डंकन को भी काफी भरोसा है।
आईये डालते हैं एक नजर इस बांये हाथ के स्पिनर की खासियत पर...
1. अक्षर पटेल का पूरा नाम अक्षर राजेश भाई पटेल है।
2. अक्षर आलराउंडर कहे जाते हैं जहां इनके स्पिन से अच्छे-अच्छों की बैंड बज जाती है वहीं दूसरी ओर यह बल्ले से गेंदबाजों को भी धूल चटा देते हैं।
3. अक्षर को 2013 में आइपीएल की मुंबई इंडियन टीम के लिए चुना गया और 2014 में पंजाब की टीम के लिए चुना गया था।
4. कप्तान धोनी के काफी बड़े फैन कहे जाने वाले अक्षय पटेल ने आइपीएल 2014 में पंजाब की ओर से खेलते हुए 17 विकेट लेकर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया था।
5. अक्षय ने पहला इंटरनेशनल वनडे मैच बंग्लादेश के खिलाफ खेला था।
6. इस समय अक्षर पटेल आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा है, उन्हें जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है।
मालूम हो कि विश्वकप 2015 की शुरूआत 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच में होगा। इस बार विश्वकप 2015 का आयोजन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिल कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
