विश्वकप: कपिल देव की कमेंटरी सुनकर उखड़ ना जाएं बिग बी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। क्रिकेट का बुखार देश पर चढ़ रहा है और इसे और तेज करने में अमिताभ बच्चन भी पीछे नहीं रहेंगे। वे सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में कमेंटेटर की भूमिका में होंगे। वह इसके लिए क्रिकेट और उसकी शब्दावलियों की पेचीदगियों को समझने में व्यस्त हैं।
वे हर्षा भोगले और पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ कमेंट्री करेंगे और वे इनसे टिप्स ले रहे हैं। हालांकि कुछ क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि जब वे कपिल देव की कमेंटरी सुनेंगो तो अपना माथा पकड़ लेंगे। कारण यह है कि कपिल देव के पास ना तो शब्द हैं और ना ही शब्दावली। वे बेहद खराब हिन्दी बोलते हैं। वे महान खिलाड़ी होने के बाद भी मैच का विश्लेषण नहीं कर पाते।
लचर कमेंटेटर
वरिष्ठ खेल पत्रकार हरीश यादव मानते हैं कि कायदे से तो कपिल देव को कमेंटरी करने की इजाजत ही नहीं मिलनी चाहिए। वे बेहद लचर कमेंटेटर हैं। उनमें सुनील गावस्कर या रवि शास्त्री की तरह से कमेंटरी करने की कुव्वत नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
