WOW ! इस शानदार भारतीय महिला जिमनास्ट के लिए एक साथ आईं दो खुशखबरी, जानिए
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में रियो ओलम्पिक में महिला जिमनास्टिक स्पर्धा में चौथे पायदान रहीं भारत की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर के लिए एक साथ दो खुशियां आई हैं।
उरी अटैक : एक शहीद के मां-बाप, भाई और दोस्त की मार्मिक दास्तां, जिसे पढ़कर रो पड़ेंगे आप
दरअसल, दीपा करमाकर को कांस्य पदक मिलने की उम्मीद जगी है और दूसरी खबर है कि दीपा को कोलकाता में दुर्गा पूजा आयोजक सोने के मुकुट से नवाजेंगे।
यह है पूरा मामला
रूस के एक हैंकिंग समूह 'फेंसी बीयर्स' ने मंगलवार को वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी यानी वाडा का डाटाबेस हैक करने का दावा किया है। इसमें पता लगा है कि टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स और रियो ओलंपिक 2016 में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला जिमनास्टर सिमोन बाइल्स को प्रतिबंधिक ड्रग्स लेने की छूट थी।
आतंकियों ने कैसे मारा हमारे सैनिकों को, जानेंगे तो कांप उठेंगे
दावा सच तो मिलेगा कांस्य पदक!
अगर यह दावा सच है तो फिर डोपिंग के दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों के पदक छीने जा सकते हैं। ऐसे में भारतीय जिमनास्ट स्टार दीपा करमाकर का कांस्य पदक पक्का होने की भी उम्मीद है।
कोलकाता में गांगुली पहनाएंगे मुकुट
भारतीय क्रिकेट स्टार और सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली दीपा करमाकर को सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित कर सकते हैं। दरअसल, 'साल्ट लेकर एफडी ब्लॉक दुर्गा पूजा' के आयोजकों ने सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषण की है। इसमें दीपा करमाकर के कोच बिशेश्वर नंदी भी मौजूद रहेंगे।
दीपा को यह सम्मान रियो ओलंपिक में प्रशंसनीय प्रदर्शन करने के लिए दिया जाएगा। इस समारोह में बंगाल क्रिकेट संघ के प्रेसीडेंट सौरव गांगुली दीपा को मुकुट पहनाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
