For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस लीग : डेयरडेविल्स ने कोबराज को 30 रनों से हराया (राउंडअप)

By Staff

दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केप कोबराज टीम 18.3 ओवर में 84 रन बना सकी और आल आउट हो गई।

केप कोबराज के तीन बल्लेबाजों को छोड़ कोई दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इन बल्लेबाजों में हेनरी डेविड्स ने 22, जीन पाल डुमिनी ने 14 और फिलंडर ने 12 रन बनाए।

कोबराज का पहला विकेट हर्शल गिब्स के रूप में गिरा। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर वह दिलशान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। गिब्स खाता भी नहीं खोल सके। एंड्रयू पुटिक छह रन बनाकर नैन्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का कुल योग 17 रन था।

इसके बाद हेनरी डेविड्स ने 22, जीन पाल डुमिनी ने 14 और फिलंडर ने 12 रन बनाए और बाकी बल्लेबाज आयाराम गयाराम की तर्ज पर आए और पेवेलियन लौट गए।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने केप कोबराज टीम के समक्ष जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य रखा था। डेयरडेविल्स की ओर से ओवेश शाह ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और दो चौके व एक छक्का लगाया। वह अंत तक नाबाद रहे।

अच्छी लय में दिख रहे दिनेश कार्तिक 23 रन बनाकर पेवेलियन वापस लौट गए। उनके रूप में दिल्ली ने अपना चौथा विकेट गंवाया। कार्तिक रन आउट हुए।

दूसरे ओवर में ही अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने वाली दिल्ली की टीम मनोज तिवारी (19) और कार्तिक के बूते अपनी स्थिति सुधारते हुए दिख रही थी लेकिन 44 रन के कुल योग पर मनोज और फिर 46 के योग पर कार्तिक के आउट होने के बाद उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा।

दिल्ली को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के रूप में लगा था। दिलशान एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद चौथी गेंद पर कप्तान गौतम गंभीर भी बोल्ड हो गए। दोनों विकेट रोरी क्लीनवेल्ट के खाते में गए।

कोबराज टीम के लिए यह मैच महज औपचारिकता थी। वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। गौतम गंभीर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली की टीम अपने दूसरे मैच में मिली हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

इस मैच में मिली हार से कोबराज टीम को सेमीफाइनल में त्रिनिदाद एवं टोबेगो के साथ खेलना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+