सरीना ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में

By Staff

सरीना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिलाओं के सिंगल्स के फ़ाइनल में पहुँच गई हैं. सेमीफ़ाइनल में उन्होंने एलेना देमेंतिएवा को हराया.

मेलबोर्न में गुरुवार को खेले गए सेमीफ़ाइनल में उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त और ओलंपिक चैंपियन एलेना देमेंतिएवा को सीधे सेटों में 6-3 6-4 से हराया.

फ़ाइनल में सरीना का मुक़ाबला दिनारा सफ़ीन और वेरा स्वानारेवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा. मैं शांत थी. मैं फ़ाइनल खेलने के लिए बहुत उत्साहित थी और मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि मैं किसके ख़िलाफ़ खेल रही हूँ सरीना विलियम्स

मैं शांत थी. मैं फ़ाइनल खेलने के लिए बहुत उत्साहित थी और मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि मैं किसके ख़िलाफ़ खेल रही हूँ

सेमीफ़ाइनल जीतने के बाद विलियम्स ने कहा, '' मैं शांत थी. मैं फ़ाइनल खेलने के लिए बहुत उत्साहित थी और मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि मैं किसके ख़िलाफ़ खेल रही हूँ."

उन्होंने कहा कि इस जीत से वो बहुत खुश है और उनकी मेहनत रंग ला रही है.

सरीना विलियम्स चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए खेलेंगी.

सेमीफ़ाइनल मैच के पहले तीन गेम बराबर रहे और विलियम्स ने एलेना देमेंतिएवा की सर्विस तोड़ने से पहले दो ब्रेक प्वाइंट बचाए.

अपनी सर्विस के दौरान एलेना देमेंतिएवा काफ़ी सहज दिख रही थीं. लेकिन सरीना ने भी धीरे-धीरे अपने खेल में सुधार किया. मैच के दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सेट जीतने की कोशिश की.

इस सेट में दमदार खेल दिखाते हुए देमेंतिएवा ने 3-0 की बढ़त ले ली लेकिन उनकी एक ग़लती ने सरीना को मैच पर पकड़ बनाने का मौक़ा दे दिया. एलेना देमेंतिएवा की लगातार ग़लतियों ने मैच सरीना विलियम्स की झोली में डाल दिया.

Story first published: Thursday, January 29, 2009, 13:55 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+