आईपीएल नहीं शादी शुदा जिंदगी पर फोकस हैं एस श्रीसंत
श्रीसंत यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे, उनका कहना है कि वह क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना बना रहे हैं लेकिन अभी तक वह इस पर कोई निर्णय नहीं ले सके हैं। श्रीसंत ने बताया कि वह भोपाल में एक फिटनेस सेंटर भी खोल सकते हैं।
मैदान पर अपने आक्रामक स्वभाव के लिए मशहूर श्रीसंत विश्वकप 2011 में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के भी सदस्य रह चुके हैं। वह आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी पाये गये थे जिसके बाद बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। श्रीसंत को मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भी जाना पड़ा था।
भारत के लिए टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्रीसंत को दोनों तरफ गेंद को स्विंग करवाने की योग्यता के कारण जाना जाता है। आईपीएल 6 में हुए स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की जांच दिल्ली पुलिस ने की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
