कौन बेहतर खिलाड़ी को लेकर हुई बहस में एक युवक की जान गयी
मुंबई। खेल के मैदान पर खिलाड़ियों को एक दूसरे से आपने बहस करते देखा होगा। मैदान के बाहर खिलाड़ियों के प्रशंसको के बीच भी आपने नोंकझोंक दखी होगी। लेकिन मुंबई में यह नोंकझोंक जानलेवा साबित हुई है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के लायनॉल मेस्सी के बीच दो नाइजेरियाई नागरिकों की नोंकझोंक जानलेवा साबित हुई है। ओबिना माइकल मुंबई में अपने फ्लैट पर जन्मदिन का जश्न अपने मित्रों न्वाबु चुकवुमा और जॉन ओकोरो के साथ मना रहे थे।
इन लोगों के बीच रोनाल्डो और मेस्सी में कौन बेहतर हैं इस बात को लेकर बहस होने लगी। ये सभी हाथ में बीयर की बोतल को लेते हुए बहस करने लगे। तभी बहस इतनी ज्यादा बढ़ी कि चुकवुमा ने बोतल को दीवार से फोड़कर अपने दोस्त के गले में मार दिया।
पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान जब एक आरोपी वहां से जाने लगा तो पीड़ित ने कांच आरोपी के चेहरे पर फेंका और ग्लास टूट गया। लेकिन तभी आरोपियों ने कांच के टुकड़े इकट्ठे करके पीड़ित के गले को काट दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
