राष्ट्रमंडल खेल : अब डोपिंग में भारतीय एथलीट का नाम (लीड-1)
राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल ने नई दिल्ली में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रानी का नाम लिए बगैर डोपिंग के नए मामले की पुष्टि की। बाद में सीजीएफ की ओर से रानी के नाम की पुष्टि हुई। 20 वर्षीय रानी ने शनिवार को 20 किलोमीटर की पैदल चाल स्पर्धा में हिस्सा लिया था हालांकि वह छठे स्थान पर रहीं थीं।
फेनेल कहा, "यह हमारे लिए अफसोस की बात है कि एक और एथलीट का डोप टेस्ट सकारात्मक रहा है। हमने मंगलवार तक 1,300 एथलीटों के नमूने लिए थे और उनमें से यह तीसरा मामला है।"
उन्होंने कहा, "नियमों की वजह से मैं अभी इस एथलीट का नाम नहीं बता सकता। इस बारे में शाम को जानकारी दी जाएगी। इतना बता सकता हूं कि यह खिलाड़ी एथेलेटिक्स का है और वह भारत का है।"
इससे पहले नाइजीरिया के दो एथलीट 100 मीटर स्पर्धा की चैम्पियन ओलुदामोला ओसायोगी और 110 मीटर की स्पर्धा के धावक सैमुयल ओकोन डोपिंग के दोषी पाए थे। इन दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
उधर, राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को निशानेबाजी में भारत को कुछ खास सफलता नहीं मिली। 25मीटर स्टैंटडर्ड पिस्टल स्पर्धा में समरेश जंग ने कांस्य पदक हासिल किया तो 50 मीटर रायफल की प्रॉन स्पर्धा में गगन नारंग ने निराश किया।
महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल की एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। हिना ने मंगलवार को अनु राज सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।
भारत के शरत कमल और शुभाजीत साहा की जोड़ी टेबल टेनिस के युगल मुकाबलों के फाइनल में प्रवेश कर गई। शरत और साहा की जोड़ी ने सेमीफाइल में इंग्लैंड के लिएम पिचफोर्ड और एंड्रयू बैग्गले को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में यह जोड़ी सिंगापुर और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी।
इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या 91 हो गई है। इसमें 32 स्वर्ण, 26 रजत और 33 कांस्य शामिल हैं। आस्ट्रेलिया 68 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications