Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बार-बार हो रहे डोप टेस्ट पर भड़की सेरेना विलियम्स, लगाया 'भेदभाव' का आरोप



नई दिल्ली। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स बार-बार हो रहे है डोप टेस्ट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को उनका एक बार फिर से डोप टेस्ट किया गया जिसके बाद सेरेना ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर खेल को साफ-सुथरा रखने का यही तरीका है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

23 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुकीं सेरेना ने ट्विटर पर लिखा "अब समय यह आ गया है कि कभी भी डोप टेस्ट हो रहा है और सिर्फ सेरेना का। यह साबित हो चुका है कि सभी खिलाड़ियों की तुलना में मेरे डोप टेस्ट अधिक हुए हैं। भेदभाव? मुझे ऐसा महसूस होता है। कम से कम मैं तो इस खेल को साफ-सुथरा रखूंगी।"

एक अन्य ट्वीट में सेरेना ने कहा, "चाहे जो भी हो इस खेल को साफ-सुथरा रखने के लिए मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं। जो करना है कीजिए। मैं उत्साहित हूं।"

पहले भी कर चुकीं है चर्चा

बार-बार हो रहे डोपिंग टेस्ट को लेकर सेरेना ने पिछले महीने अमेरिका की डोपिंग रोधी एजेंसी से इस बात की चर्चा की थी। एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अन्य टेनिस खिलाड़ियों के मुकाबले उनका डोप टेस्ट ज्यादा किया जा रहा है। एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सिर्फ 2018 में ही सेरेना का पांच बार डोप टेस्ट किया जा चुका है और सभी डोप टेस्ट में वह सफल रही हैं।

24 वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर

लंबे अंतराल के बाद रोजर्स कप से टेनिस में वापसी के लिए सेरेना तैयार है। अगस्त में शुरू हो रहे इस प्रतियोगिता में उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिली है। बताते चले कि इस साल के विंबलडन के फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह अपने 24 वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर हैं।

Story first published: Thursday, July 26, 2018, 10:02 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+