डरबन टेस्ट : भारत जीत से तीन विकेट दूर (लीड-3)
डेल स्टेन 10 रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज जहीर खान की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। छठे विकेट के रूप में मार्क बाउचर को 143 रन के कुल योग पर जहीर ने बोल्ड किया। बाउचर एक रन बना सके।
इससे ठीक पहले 136 रन के कुल योग पर हरभजन सिंह ने अब्राहम डिविलियर्स को आउट किया था। डिविलियर्स 33 रन के व्यक्तिगत योग पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
डिविलियर्स तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 17 रन बनाकर नाबाद रहे थे। हरभजन को दूसरी सफलता मिली जबकि जहीर ने दूसरी पारी में पहला विकेट झटका।
जीत के लिए प्रयासरत भारतीय टीम को चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही चौथी सफलता मिली थी। तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने हरफनमौला जैक्स कैलिस को सस्ते में पेवेलियन की राह दिखाई थी।
मेजबान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे। कैलिस 12 रन बनाकर नाबाद लौटे थे श्रीसंत ने कैलिस को 17 रन के व्यक्तिगत योग पर चलता किया।
श्रीसंत ने कैलिस के रूप में अपना तीसरा विकेट हासिल किया। मेजबान टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 148 रनों की जरूरत है जबकि उसके पास सिर्फ तीन विकेट सुरक्षित हैं।
एश्वेल प्रिंस 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि पॉल हैरिस बिना कोई रन बनाए प्रिंस का साथ निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications