Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमानियन टेनिस स्टार ने ब्रेस्ट छोटा करवाया, खेलने में हो रही थी दिक्कत

रोमानिया। कहते हैं मंजिल पाने के लिए कई बार बहुत कुछ खोना पड़ता है। ऐसी ही एक कहानी सामने आई है महिला दिग्गज टेनिस ख‍िलाड़ी की। 22 साल की रोमानियन टेनिस प्लेअर सिमोना हैलेप जब 17 साल की थीं तो उनके ब्रेस्ट का साइज बहुत बढ़ गया था। शॉट लगाते समय उनके हाथ खुलकर मूव नहीं कर पाते थे। अपने खेल में सुधार के लिए सिमोना हैलेप ने ब्रेस्ट का साइज कम करवाया और आज वे तीसरे नंबर की टॉप टेनिस ख‍िलाड़ी हैं।

पढ़ें- फीफा गर्ल्स

रोमानियन टेनिस खिलाड़ी सिमोना हैलेप ने अपने बड़े साइज के ब्रेस्ट को सर्जरी से छोटा करवा लिया। उनका कहना है कि बड़ा फिगर खेल में बाधा बन रहा था। इससे बॉल पर रिएक्शन टाइम में दिक्कत होती थी और उसका हाथ खुलकर नहीं चल पाता था। फिगर का साइज कम होने के बाद से उनके खेल में सुधार हुआ है। इस बार विंबलडन प् प्रतियोगिता में उनकी रैंकिंग रूस की मारिया शारापोवा से ऊपर रखी गई है।

कम उम्र में ही उनका फिगर काफी बढ़ गया था। सिमोना का कहना है कि बढ़े फिगर की वजह से हाथ उतने कंफर्ट होकर नहीं चलते थे। उनका रिएक्शन टाइम उनकी क्षमता से कम रहता था। दिनचर्या में भी ऐसी अड़चन आने से वह परेशान हो गईं थीं। ऐसे में उन्होंने ब्रेस्ट साइज कम करवाने का निर्णय लिया।

पिछले यूएस ओपन में सिमोना चौथे राउंड तक और ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंची थीं। सिमोना का कहना है कि वह विश्वास से लबरेज हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस विंबलडन में अच्छा करेगी और अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतेगी। इसी के साथ उन्होंने बाकी ख‍िलाड़‍ियों के लिए मिशाल पेश की है कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+