अपने जीवन की 98 वीं मैराथन में दौड़े आशीष रॉय
वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के 'मैराथन पुरुष' नाम से मशहूर आशीष रॉय ने अपने जीवन की 98वीं मैराथन दौड़ पूरी कर ली है। रॉय ने हैरिसबर्ग में रविवार को यह दौड़ पूरी की।
रॉय पिछले छह महीने में उत्तर अमेरिका में 10 मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रविवार को 37वीं सेलेक्ट मेडिकल कारपोरेशन हैरिसबर्ग मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।
77 वर्षीय आशीष 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र वर्ग में दौड़ लगाने वाले अकेले धावक रहे। रॉय इस साल अब तक कुल 12 मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। अमेरिका आने से पहले वह भारत में दो मैराथन में दौड़ चुके थे।
एक महीने के भीतर तीसरे मैराथन में हिस्सा लेने वाले रॉय ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। हालांकि मुझे इस बात का दुख है कि मैं अपना समय बेहतर नहीं कर पा रहा हूं।"
रॉय ने रविवार को 27 किलोमीटर की दूरी छह घंटे 41 मिनट में पूरी की। पेट में खराबी के कारण वह बेहतर समय नहीं निकाल सके लेकिन इस दौड़ के साथ वह मैराथन के 'शतक' की ओर एक कदम और बढ़ चले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications