इलाज कराने केरल आएंगे ब्राजील स्ट्राइकर नेमार!
एक समाचार चैनल के मुताबिक ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री ओमन चांडी से संपर्क किया। चांडी ने हालांकि से इस बात से इनकार किया।
चांडी ने बताया कि केरल के फुटबॉल प्रेमियों ने राज्य सरकार से नेमार को आयुर्वेदिक उपचार लेने के लिए केरल आने का प्रस्ताव भेजने के लिए अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के खिलाफ नेमार की पीठ में गंभीर चोट आई, जिसके कारण उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
चांडी ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य मंत्री वीएस. शिवकुमार से इस बारे में कहा, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सरकारी आयुर्वेद महाविद्यालयों के शीर्ष चिकित्सकों से बात की।
चिकित्सकों ने इंटरनेट के जरिए नेमार के जख्म का ब्यौरा प्राप्त किया, और उपचार के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। चांडी ने कहा कि हम इस बारे में मीडिया को बुधवार को बताने वाले थे। लेकिन मीडिया में एक दिन पहले ही बात बाहर आ गई। अब स्वास्थ्य मंत्री इस सिलसिले में बाकी जानकारी देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
